चंन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज ने NEET में सफलता पर साहिल कश्यप और धीरज कश्यप का किया सम्मान

चंन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज ने NEET में सफलता पर साहिल कश्यप और धीरज कश्यप का किया सम्मान
संपादक -मनहरण कश्यप की रिपोर्ट 

बिलासपुर। मेहनत, लगन और संघर्ष से सफलता हासिल करने वाले लिमही, तखतपुर निवासी धीरज कश्यप एवं ग्राम गढवट निवासी साहिल कश्यप को NEET परीक्षा में सफलता पर चंद्रनाहू कुर्मी समाज संभाग बिलासपुर द्वारा रतनपुर के ग्राम गढ़वट में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
साहिल कश्यप एवं धीरज कश्यप ने अपनी सफलता से परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन किया है। सम्मान मिलने पर परिवार में खुशी और गर्व का माहौल रहा। उनके परिवार ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को समाज द्वारा सम्मानित करना उनके सपनों को नई उड़ान देने जैसा है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
समारोह में धीरज के साथ उनके पिता भूपेंद्र कश्यप, सीताराम कश्यप, गोपाल कश्यप, जगदीश कश्यप, लीलक कश्यप, रामेश्वर कश्यप, सुनील कश्यप एवं दिनेश कश्यप भी सामिल रहे।
साहिल एवं धीरज परिवार ने समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजक, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि धीरज और साहिल का सम्मान पूरे परिवार और समाज के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर चंद्रनाहू कुर्सी क्षत्रिय समाज बिलासपुर राज के समस्त पदाधिकारीयों सहित वरिष्ठ जन व आमजन अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments