मझवानी के पास बदहाल सड़क, खतरे के बीच आवागमन को मजबूर वाहन चालक

मझवानी के पास बदहाल सड़क, खतरे के बीच आवागमन को मजबूर वाहन चालक
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले 
संपादक -मनहरण कश्यप 

रतनपुर। रतनपुर से पेंड्रा जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम मझवानी के पास सड़क निर्माण कार्य और बारिश के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है। नवनिर्मित पुलिया के नीचे से बगल के संकरे और गड्ढों भरे रास्ते से वाहन चालकों को मजबूरी में गुजरना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि दोपहिया वाहन पर दो लोगों के बैठकर निकलना भी मुश्किल है। कई बार एक व्यक्ति को वाहन से उतरकर पैदल रास्ता पार करना पड़ता है। वहीं चारपहिया वाहन चालक गड्ढों में खुद पत्थर डालकर किसी तरह अपने वाहन निकाल रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार रतनपुर से केंदा तक कई स्थानों पर सड़क धंस गई है।
कई जगह नई बनी डामर सड़क भी बारिश के कारण कीचड़ और मिट्टी के रास्ते में तब्दील हो गई है। मुख्य मार्ग होने के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।
*ग्रामीणों और वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा मझवानी के पास आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो।

Post a Comment

0 Comments