खैरखुंडी में नशा मुक्ति अभियान, अवैध शराब-गांजा बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश

खैरखुंडी में नशा मुक्ति अभियान, अवैध शराब-गांजा बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले 

रतनपुर। ग्राम पंचायत खैरखुंडी में नशा मुक्ति अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय एवं बीट स्टाफ ने विशेष रूप से महिलाओं से संवाद कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और गांव को नशामुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।
थाना प्रभारी ने गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब और गांजा की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से अवैध नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खैरखुंडी की सरपंच प्रियंका भारद्वाज, उपसरपंच पिंकी देवी राजपूत, पंचगण, महिला समूहों की सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं

Post a Comment

0 Comments