पोंडी धान संग्रहण केंद्र में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पोंडी धान संग्रहण केंद्र में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

पोंडी (रतनपुर)। धान संग्रहण केंद्र पोड़ी क्रमांक 318 मर्यादित में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य एवं कृषि सभापति श्रीमती ज्योति भानुप्रताप कश्यप की प्रमुख उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और एकता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सीताराम निर्मलकर, पूर्व महामंत्री भाजपा मंडल रतनपुर, संतोष राव उपाध्यक्ष, मुकेश यादव महामंत्री किसान मोर्चा मंडल रतनपुर, प्रबंधक नरेंद्र जायसवाल, प्रकाश जायसवाल सहित कृषकगण, मंडी स्टाफ एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीताराम निर्मलकर ने स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों को नमन करते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों, किसानों और देशभक्तों के योगदान को याद किया। वहीं श्रीमती ज्योति भानुप्रताप कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व को सभी किसान भाइयों को मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने 1857 की क्रांति से लेकर 1947 में मिली आजादी तक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर मंडी परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। पौधरोपण का उद्देश्य किसानों को आने वाले समय में गर्मी के दौरान छाया तथा पौधों से प्राप्त फल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments