भोजली उत्सव में बच्चों ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, शासकीय प्राथमिक शाला भरवीडीह में धूमधाम से हुआ आयोजन

भोजली उत्सव में बच्चों ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, शासकीय प्राथमिक शाला भरवीडीह में धूमधाम से हुआ आयोजन
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले 

बिल्हा। शासकीय प्राथमिक शाला भरवीडीह, संकुल सिंघरी, विकासखंड बिल्हा में भोजली उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने भोजली पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया।
इस अवसर पर बच्चों ने भोजली सजाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव मनाया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। बच्चों ने भोजली से जुड़े लोकगीतों एवं परंपराओं की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक श्री शरद मधुकर तथा शिक्षक श्री जयनारायण गुप्ता, श्री सुदर्शन सिंह राजपूत एवं श्रीमती लीना मेरसा का विशेष सहयोग रहा। शिक्षकों ने बच्चों को भोजली पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी देते हुए हमारी लोकपरंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।
भोजली उत्सव के आयोजन से बच्चों में अपनी संस्कृति, परंपरा और लोक विरासत के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय बना रहा

Post a Comment

0 Comments