सोनपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरपंच सुनील कुमार भानु ने किया ध्वजारोहण
संपादक -मनहरण कश्यप
सोनपुरी/कोटा। विकासखंड कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सोनपुरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सोनपुरी के सरपंच सुनील कुमार भानु ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर सरपंच सुनील कुमार भानु सहित सुरेश कुमार तिवारी, पंच श्रीमती चंदा गंधर्व, विशाहू राम, ईश्वर सिंह, उत्तरा यादव, रजनी भानु, साखन सिंह, चमरू राम कैवर्त, देवी भानु, राजेश्वरी, कौशल्या बाई, कुंज कुंवर पैकरा, कैलाश यादव, गजाधर पैकरा, पंचायत सचिव रंजीत महादेव, शिवप्रसाद भानु,अमरिका श्रीवास,विमल भानु एवं मितानिन दीदी कैलाशा कैवर्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सोनपुरी के शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे ग्राम में उत्साह एवं देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
0 Comments