डाक बंगला कोटा में ड्राई डे पर भारी मात्रा में शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
कोटा/कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डाक बंगला कोटा में एक व्यक्ति ड्राई डे (स्वतंत्रता दिवस) पर अपने कब्जे में भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रहा है कि, सूचना पर टीम गठित कर डाक बंगला कोटा में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी चंद्रमोहन साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष साकिन डाक बंगला कोटा थाना कोटा के कब्जे से 21 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल 180ml , 17 नग देशी मसाला शराब शोले 180 एम एल, 15 नग देशी प्लेन शराब शेरा 180 एम एल , 04 नग देशी प्लेन शराब रोमियो 180 एम एल कीमती 5740 रुपए एवं बिक्री रकम 2150 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू का विशेष भूमिका रही।
0 Comments