रतनपुर नगर पालिका में एल्डरमैन नियुक्ति पर उठे सवाल, आदिवासी, महिला और करैहापारा की अनदेखी का आरोप

रतनपुर नगर पालिका में एल्डरमैन नियुक्ति पर उठे सवाल, आदिवासी, महिला और करैहापारा की अनदेखी का आरोप
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

रतनपुर। नगर पालिका परिषद रतनपुर में हाल ही में हुई एल्डरमैन नियुक्तियों को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिव मोहन बघेल ने नियुक्ति प्रक्रिया में आदिवासी समाज, महिला वर्ग और करैहापारा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
श्री बघेल ने कहा कि एल्डरमैन की नियुक्ति में नगर की सामाजिक और भौगोलिक संरचना का समुचित ध्यान नहीं रखा गया। उनका आरोप है कि आदिवासी समुदाय, महिलाओं तथा करैहापारा क्षेत्र को प्रतिनिधित्व से वंचित कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि एल्डरमैन का पद सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम होना चाहिए। यदि प्रमुख वर्गों और क्षेत्रों की अनदेखी होगी तो आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का उद्देश्य प्रभावित होगा।
श्री बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष से मांग की है कि मामले की समीक्षा कर सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए, ताकि संगठन और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो। पत्र की प्रति भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप को भी प्रेषित की गई है।

Post a Comment

0 Comments