जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
संवाददाता -बैजनाथ पटेल
संपादक -मनहरण कश्यप
बिलासपुर —-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जिसमें शिवदयाल निर्मलकर को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में जिला अनुमोदित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया हैं।
महामंत्री बनाए जाने पर शिवदयाल निर्मलकर ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेताओं एवं कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
शिवदयाल निर्मलकर ने कहा कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करूंगा। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
शिवदयाल निर्मलकर की नियुक्ति पर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण को नई मजबूती मिलेगी।
0 Comments