मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का ‘भारत सम्मान’ को संदेश – 15 वर्षों की जनसरोकारी पत्रकारिता की सराहना

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का ‘भारत सम्मान’ को संदेश – 15 वर्षों की जनसरोकारी पत्रकारिता की सराहना
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘भारत सम्मान’ के 15 वर्षों के सफल प्रकाशन पर बधाई देते हुए इसकी जनहितकारी पत्रकारिता की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि समाचार पत्र पिछले डेढ़ दशक से निरंतर जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘भारत सम्मान’ ने अपनी सुदीर्घ यात्रा में पाठकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है और एक विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहा है। यह उपलब्धि संस्थान की प्रतिबद्धता और निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह समाचार पत्र भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ रचनात्मक पत्रकारिता करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने इस विशेष अवसर पर समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री जितेन्द्र कुमार जायसवाल सहित पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री का यह संदेश ‘भारत सम्मान’ की उपलब्धियों को नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है और इससे पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों को और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments