अग्निवीर मे चयनित युवाओ का किया गया सम्मान

अग्निवीर मे चयनित युवाओ का किया गया सम्मान
संवाददाता बैजनाथ पटेल की रिपोर्ट 
 
कोटा/कोटा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों युवा अग्निवीर के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे थे कल शाम ज़ब चयनित प्रतिभागियों की सूची निकली तो ग्राम के कई युवाओं का नाम चयन सूची मे शामिल था इसकी जानकारी मिलते ही गांव मे ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी और चयनित युवाओ को बधाइयों का ताँता लगा रहा 
पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अग्निवीर मे चयनित सुमीत यादव अभय सिँह राजपूत आकाश सिँह विनय कुमार रामचंद्र को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी
इन युवाओ के चयन से ग्राम के अन्य  युवाओ जो अग्निवीर की तैयारी कर रहे हैँ उन्हें भी  प्रेरणा मिली है।

संपादक -मनहरण कश्यप Gs news छत्तीसगढ़ 

Post a Comment

0 Comments