रतनपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल का शानदार परिणाम, रोशनी कश्यप ने 82.82% अंक प्राप्त किए
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
रतनपुर (बिलासपुर):वि खं कोटा अंतर्गत स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, रतनपुर ने सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं में 77.27% विद्यार्थी सफल रहे, वहीं कक्षा 12वीं का परिणाम 84.93% रहा।
कक्षा 10वीं में 88 में से 68 छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि 12वीं में 146 में से 124 छात्रों ने सफलता हासिल की। गणित एवं कॉमर्स संकाय में 100% परिणाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
इसी कड़ी में विद्यालय की छात्रा कुमारी रोशनी कश्यप (पिता राजू प्रसाद कश्यप, निवासी भेडिमुंडा रतनपुर) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 82.82% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्राचार्य एस.जे. बग्गा सहित समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0 Comments