आमागोहन पटवारी से नाराज़ ग्रामीण एवं विधायक पहुंचे कलेक्ट्रेट
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
बिलासपुर/कोटा क्षेत्र के ग्राम आमागोहन, मोहली एवं तुलुफ के ग्रामीणों ने हल्का पटवारी अंकित स्वर्णकार के खिलाफ गंभीर शिकायत करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। ग्रामीण पहले अटल श्रीवास्तव के निवास पहुंचे, जहां से उनके नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पटवारी पिछले छह माह से मनमानी करते हुए किसानों से दुर्व्यवहार कर रहा है और नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन व अन्य कार्यों के लिए अवैध रूप से धन की मांग करता है। धान गिरदावरी में गड़बड़ी कर कई किसानों को बिक्री से वंचित करने तथा फर्जी पंजीयन के जरिए लाभ पहुंचाने के भी आरोप लगाए गए।
कई ग्रामीणों ने अपनी जमीन को शासकीय मद में दर्ज करने, पट्टा बनाने के नाम पर पैसे मांगने और धमकाने की शिकायत की। पूर्व में तहसीलदार व एसडीएम से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर आक्रोश बढ़ा।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0 Comments