शिक्षा क्षेत्र के अनुभवी चेहरा श्री लक्ष्मी कश्यप को प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा में नई जिम्मेदारी
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
रतनपुर/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ में आदरणीय श्री लक्ष्मी कश्यप जी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कश्यप लंबे समय से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाते रहे हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक जागरूकता के लिए उनका योगदान सराहनीय रहा है।
उनकी संगठन क्षमता, सरल स्वभाव और अनुभव को देखते हुए यह दायित्व पार्टी के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वे शिक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर उनके समर्थकों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
0 Comments