ग्राम सुखेना में आकाशीय बिजली से 5 मवेशियों की मौत, किसानों को भारी नुकसान

ग्राम सुखेना में आकाशीय बिजली से 5 मवेशियों की मौत, किसानों को भारी नुकसान
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

वि.खं. कोटा अंतर्गत बेलगहना तहसील के ग्राम सुखेना में सोमवार शाम लगभग 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली।आंधी-तूफान और हल्की बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान कर दिया। बिजली की चपेट में आने से पांच गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सुखेना निवासी मोतीराम भानु (पिता घासीराम) की दो गाय और एक बछड़ा, मनहरण सिंह (पिता गेंदराम) का एक बैल तथा रामशरण का एक बैल आंधी और बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने सभी मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस घटना से प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments