जंगल कीअवैध कटाई कर वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले 2 आरोपी को भेजा गया जेल

जंगल कीअवैध कटाई कर वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले 2 आरोपी को भेजा गया जेल 
संवाददाता - बैजनाथ पटेल की रिपोर्ट 

बेलगहना/ वन मंडल अधिकारी के निर्देशानुसार एवं उपवन मंडल अधिकारी के उचित मार्गदर्शन तथा परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना के नेतृत्व में  भेलवातिकारी कक्ष क्रमांक 2252 में  एवं 2472 में अवैध कटाई एवं छटाई कर अतिक्रमण करने पर कुल 12 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 17762/01 दिनांक 21.03.2026 को दर्ज किया गया है एवं कुल 13.11 हैक्टेयर वानभूमि को नष्ट कर पशु पक्षियों के प्राकृतिक रहवास स्थल को नष्ट किया गया है जिसके विरुद्ध वन अधिनियमों के तहत कार्यवाही करते हुए 12 में से 02 आरोपियों तीजराम एवं मनइया पाव ग्राम कोनचरा निवासी को दिनांक 24.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है जिसे आज दिवस 25.03.2026 को माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी कोटा के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा 13 दिनों की न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया एवं शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है जिसको जल्द से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समझ पेश किया जावेगा। इस संयुक्त कार्यवाही में वन विभाग वन परिक्षेत्र बेलगहना के डिप्टी रेंजर शिवकुमार पैकरा,एवं स्टाफ पंकज साहू संत कुमार वाकरें सोमप्रकाश जय सिंधू , सावन यादव, शैलेन्द्र पोर्ते की विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments