भनवारटंक मरही माता मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय संगीतमय नवधा रामायण का आयोजन 19 मार्च से
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
भनवारटंक। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम भनवारटंक स्थित मरही माता मंदिर प्रांगण में 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक संगीतमय नौ दिवसीय नवधा रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री मरही माता सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न होगा।
आयोजन की शुरुआत 19 मार्च को कलश यात्रा, वैदिक पूजन एवं नवधा रामायण कथा के शुभारंभ के साथ होगी। प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती एवं संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
26 मार्च को कार्यक्रम का समापन, अष्टमी पूजन, कन्या भोज एवं भंडारा आयोजित होगा। वहीं 27 मार्च को हवन, सहस्त्रधारा एवं जवारा विसर्जन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।
समिति के पदाधिकारियों ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पुण्य आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
0 Comments