शा प्रा शा पंडरापथरा में बच्चों द्वारा कचड़ा उठाने का विडियो जम कर हो रहा वायरल

शा प्रा शा पंडरापथरा में बच्चों द्वारा कचड़ा उठाने का विडियो जम कर हो रहा वायरल 

संपादक -मनहरण कश्यप 

बिलासपुर/ जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत बानाबेल संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला पंडरा पथरा में शिक्षकों के द्वारा शुक्रवार सुबह समय 11.15 मिनट में 5 बच्चों से स्कूल परिसर का कचड़ा को बाल्टी में उठवाकर बाहर फेकवाया जा रहा था वहीं 2 बच्चों से स्कूल के कमरा में झाड़ू लगवाया जा रहा था शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में इस तरह बच्चों से श्रम कार्य करने पर सवाल खड़े हो रहे है नियमों के अनुसार बच्चों इस तरह का कार्य कराया जाना प्रतिबंध है सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है


शासकीय स्कूल में बच्चों से कराई गई सफाई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
बिलासपुर।
बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत बानाबेल संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला पंडरा पथरा में शिक्षकों द्वारा बच्चों से श्रम कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में सुबह करीब 11:15 बजे करीब 5 बच्चों से स्कूल परिसर का कचरा बाल्टी में उठवाकर बाहर फिंकवाया गया, वहीं 2 बच्चों से कक्षा कक्ष में झाड़ू लगवाई जा रही थी।

शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में इस तरह नन्हे बच्चों से सफाई कार्य कराए जाने पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमों के अनुसार स्कूल में बच्चों से इस प्रकार का श्रम कार्य कराना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद खुलेआम नियमों की अनदेखी की गई।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और जिम्मेदार शिक्षकों पर कोई अनुशासनात्मक कदम उठाया जाता है या नहीं।

Post a Comment

0 Comments