ग्राम बिटकुली में मनरेगा बचाओ अभियान-मजदूरों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

ग्राम बिटकुली में मनरेगा बचाओ अभियान-मजदूरों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट 

बेलगहना / दिनांक 19 जनवरी 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के अंतर्गत खोंगसरा मंडल के ग्राम पंचायत बिटकुली में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्यरत मजदूरों एवं ग्रामवासियों को मनरेगा से जुड़े उनके अधिकारों, प्रावधानों एवं महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार उद्देश के प्रतिनिधित्व में मंडल प्रभारी श्री मनमोहन दास ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण रोजगार और आजीविका का मजबूत आधार है, जिसे बचाना और मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मजदूरों से संगठित होकर अपने हक के लिए सजग रहने की अपील की।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और मजदूरों को उनके संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराना रहा।

Post a Comment

0 Comments