अश्वनी उदेश्य बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर
संपादक -मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट
कोटा/कोटा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय व कर्मठ कांग्रेस नेता अश्वनी उदेश्य जी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में प्रसन्नता देखी जा रही है।
अश्वनी उदेश्य जी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपना उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति निष्ठा, कर्मठता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। वे निरंतर आमजन की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति से यह पूर्ण विश्वास जताया जा रहा है कि उनके कुशल नेतृत्व में बेलगहना क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा, साथ ही जनहित के कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलेगी। वे पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए आम जनता के हित में सतत कार्य करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है।
0 Comments