इस वर्ष भी jobskind एजुकेशन के 7 छात्रों का CGPSC में शानदार चयन — डिप्टी कलेक्टर से DSP तक पहुँचे प्रतिभाशाली युवा— अमित पाण्डेय

इस वर्ष भी jobskind एजुकेशन के 7 छात्रों का CGPSC में शानदार चयन — डिप्टी कलेक्टर से DSP तक पहुँचे प्रतिभाशाली युवा— अमित पाण्डेय

सोनपुरी से विनय कश्यप की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर /छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े ऑनलाइन एजुकेशन ग्रुप jobskind ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता को सिद्ध किया है। jobskind एजुकेशन के संचालक एवं मार्गदर्शक अमित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में उनके ग्रुप से 7 छात्रों का CGPSC के प्रतिष्ठित पदों पर चयन हुआ है, जिनमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर DSP जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 9 वर्षों से jobskind राज्य के 10,000 से अधिक युवाओं को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन, मोटिवेशन एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध करा रहा है। इसके परिणामस्वरूप CGPSC, व्यापम, रेलवे सहित विभिन्न सरकारी भर्तियों में लगातार छात्र चयनित हो रहे हैं।

इस वर्ष चयनित प्रमुख छात्र—
▪️ पोलेश्वर साहू — डिप्टी कलेक्टर
▪️ हर्षवर्धन शर्मा — DSP
▪️ अंकुश बनर्जी — जिला आबकारी अधिकारी
▪️ नरेंद्र देवांगन — राज्य कर निरीक्षक
▪️ रंती देव राठौर — नायब तहसीलदार
▪️ संजय झरिया — वित्त लेखा अधिकारी

इसके अतिरिक्त हाल ही में घोषित छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में भी jobskind के 4 छात्रों का चयन हुआ है, जो संस्था की निरंतर सफलता को दर्शाता है।
अमित पाण्डेय ने कहा कि “यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। जल्द ही चयनित सभी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।”

jobskind एजुकेशन लगातार राज्य के युवाओं को सपनों को साकार करने की दिशा में निःशुल्क और सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, और आने वाले वर्षों में इससे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments