भिलाई में सत्याग्रह को मिला समर्थन, कोटा के पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला हुए शामिल

भिलाई में सत्याग्रह को मिला समर्थन, कोटा के पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला हुए शामिल
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़/भिलाई स्टील प्लांट द्वारा अस्पताल, स्कूल, गार्डन और दुकानों को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय के विरोध में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में चल रहे भूख हड़ताल सत्याग्रह को लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में कोटा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संदीप शुक्ला अपने साथियों के साथ सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए संदीप शुक्ला ने कहा कि देशभर में सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, जो आम जनता के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत–रूस की दोस्ती का प्रतीक माने जाने वाले मैत्री बाग को भी निजीकरण के हवाले करना भिलाई की जनता के साथ विश्वासघात है।
शुक्ला ने विधायक देवेंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि भिलाई की मिट्टी केवल लोहा ही नहीं, बल्कि देवेंद्र यादव जैसे फौलाद नेता भी पैदा करती है, जो शासन-प्रशासन के दबाव में नहीं पिघलते। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रबंधन जनहित की मांगों को पूरा नहीं करता, तब तक यह सत्याग्रह जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments