नायब तहसीलदार बेलगहना व टीम ने ग्राम कोंनचरा से 117 कट्टा अवैध धान मंडी अधिनियम के तहत किया जप्त

नायब तहसीलदार बेलगहना व टीम ने ग्राम कोंनचरा से 117 कट्टा अवैध धान मंडी अधिनियम के तहत किया जप्त 
प्रधान संपादक -मनहरण कश्यप GuruShishya News 

बेलगहना/कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बेलगहना नायब तहसीलदार समर्थ थवाईत, कोटा मंडी के उपनिरीक्षक सी.जी. गोस्वामी और नीतिश नायक की टीम ने छापेमार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान ग्राम कोंनचरा स्थित यंग प्रोविजन स्टोर से 117 कट्टा अवैध धान तथा ग्राम मचगंवा स्थित अरिहतं राइस मिल से 122 कट्टा अवैध धान मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार धान खरीदी अवधि के दौरान इस प्रकार की सख्त जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments