रतनपुर में जनजागरण अभियान को लेकर एनसीपी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
रतनपुर से मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
रतनपुर, 13 नवम्बर 2025 जनजागरण अभियान के तहत आज रतनपुर में राष्ट्रीय वादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलेश विश्वास ने की।
बैठक का आयोजन कोटा विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अयूब मेमन द्वारा किया गया। इस दौरान कोरबा जिला, बिलासपुर जिला और बेलतरा विधानसभा के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारियों में—
कोरबा जिला अध्यक्ष श्री चैतराम
जिला महासचिव मोहम्मद इरशाद
जिला उप महामंत्री परदेशी जी
ब्लॉक अध्यक्ष गुलशेर अली
ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष हाजी शमशेर
सहित एनसीपी के अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल थे।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनजागरण अभियान की आगामी रणनीति तथा जनता तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों के सहयोग से बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।
0 Comments