रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालय के परीक्षा परिणाम - अत्यंत चिंतनीय
रतनपुर——– धार्मिक व पौराणिक नगरी रतनपुर में विश्वप्रसिद्ध मा महामाया देवी विराजमान है जहाँ मा महामाया मन्दिर ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालय है जो प्रथम कक्षा से 12 वी कक्षा तक संचालित होती हैजहाँ करीब 250 बच्चे अध्यन कर रहे है वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कक्षा 9 से 12 तक महज 61 बच्चे ही इस वर्ष अध्ययन कर रहे थे जिसमे कक्षा 9 में 33 बच्चे अध्यन कर रहे हैं जिसमें 3 छात्र ही उत्तीर्ण हुए और 6 पूरक सहित 24 छात्र अनुत्तीर्ण हुए वही कक्षा 10 में 18 बच्चो ने परीक्षा दिलाया जिसमे महज 3 छात्र ही उत्तीर्ण हुएऔर 7 छात्र पूरक वही 8 छात्र फेल हुए वही कक्षा 11 में 9 छात्र ने परीक्षा दिलाये जिसमे 1 छात्र ही उत्तीर्ण हुआ और 6 पूरक ओर 2 अनुत्तीर्ण हुए एवम कक्षा 12 में 1 ही छात्र ने परीक्षा दिलाया जो उत्तीर्ण हुआ ।इस तरह हम बोल सकते है कि महामाया मन्दिर द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालय के कक्षा 9 से 12 के 61 छात्र में से 8 अनुत्तीर्ण ,19 पूरक, औऱ 34 छात्र फेल हुए है।
स्कूल और संचालक पर सवालिया निशान——//
सूत्रों की माने तो स्कूल का परिणाम अगर ऐसा आया है तो महामाया मन्दिर ट्रस्ट के पास संसाधनों की कोई कमी नही है विद्यालय में छात्रों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध जैसे कि पुस्तकें, स्टेशनरी, और शिक्षण उपकरण कराए जाते है यहाँ तक कि विद्यालय में अनुभवी और कुशल शिक्षकों की नियुक्ति है औऱ विद्यालय में पर्याप्त अवसंरचना, जैसे कि शौचालय, बिजली, और पेयजल की व्यवस्था फिर भी बच्चो का परिणाम ऐसे आना स्कूल व संचालक पर सवालिया निशान पैदा कर रहे है
प्रभारी नही दे पाए जानकारी ——-
संस्कृत विद्यालय के प्रभारी सन्तोष शुक्ला से जब कक्षा 9 से 12 तक कि परीक्षा परिणाम की जानकारी चाही गयी तो उनके द्वारा अभी छुट्टी बताकर टाल दिया गया ।
नगर में बना चर्चा का विषय ———
नगर में इन दिनों महामाया मन्दिर ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के परिणाम चर्चा का विषय बना हुआ है आखिर सारे संसाधन होते हुए भी ऐसा परिणाम आना बहुत ही गम्भीर सोचनीय विषय है ।
0 Comments