ग्राम खोलीपारा केकराडीह से 7 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्राम खोलीपारा केकराडीह से 7 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Managing Editor- Manharan Kashyap
कोटा/बेलगहना पुलिस द्वारा ग्राम खोलीपारा केकराडीह में रेड कार्यवाही किया। जहां आरोपी राजू धनुहार पिता सिद्धू धनुहार उम्र 45 वर्ष साकिन खोलीपारा केकराडीह चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को पकड़ा। जिसके कब्जे से प्लास्टिक के डिब्बा में कुल 07 लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रू तथा महुआ शराब बिक्री रकम 230 रू को विधिवत जप्त किया ।आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 34(1) ख आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे ,ASI भारत राठौर, आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, महिला आर गोमती पेंन्द्रो की विशेष भूमिका रही।
0 Comments