भाजपा मंडल रतनपुर के उपाध्यक्ष मनोज कश्यप का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

भाजपा मंडल रतनपुर के उपाध्यक्ष मनोज कश्यप का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
संपादक - मनहरण कश्यप 

रतनपुर। पोड़ी निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर के उपाध्यक्ष मनोज कश्यप का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा मंडल रतनपुर सहित कुर्मी समाज और क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके असामयिक निधन को समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मनोज कश्यप का अंतिम संस्कार आज 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे उनके गृह ग्राम पोड़ी के मुक्तिधाम में किया जाएगा।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।
           विनम्र श्रद्धांजलि।
💐 ॐ शांति! शांति!! शांति!!! 💐

Post a Comment

0 Comments