शारद पूर्णिमा पर 24 अक्टूबर से पाठ बाबा धाम ग्राम कर्रा में तीन दिवसीय श्री रामचरित मानस का आयोजन
संवाददाता - राहुल श्रीवास
रतनपुर खूंटाघाट/ ग्राम कर्रा खूंटाघाट स्थित पाठ बाबा धाम में शारद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 अक्टूबर से तीन दिवसीय रामचरित मानस का आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी भागवत प्रेमी मानस मंडलियों एवं श्रोता समाज को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन की तिथि शनिवार 24-10-2026. शाम 50.30 बजे प्रारंभ होगी
तथा 25-10-2026 को शारद पूर्णिमा और 26-10-2026 शाम 5.30 बजे विश्राम होगी।
आयोजक श्री सीताराम दास जी महाराज श्री पाठ बाबा धाम सेवा समिति कर्रा मेलना डीह रतनपुर जी के सानिध्य में किया जा रहा है।
मंदिर परिसर में अखंड श्री रामचरित मानस पाठ बाबा का विशेष श्रृंगार पूजा अर्चना भव्य जागरण और महा आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण खीर का महाभोग और श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरण रहेगा।
महोत्सव के तहत पाठ बाबा धाम में भव्य जागरण आयोजित होंगे इसमें आस पास से आये हुए मानस मंडलियों के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी ।
भक्ति गीतों और बाबा के जयकारों से धाम का वातावरण भक्तिमय होगा।
रात्रि में बाबा की महाआरती के बाद खीर का महाभोग लगाया जाएगा। शारद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में क्षेत्र सहित दूर - दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
0 Comments