चपोरा में साइबर जागृति अभियान, रतनपुर पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

चपोरा में साइबर जागृति अभियान, रतनपुर पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
चपोरा से सुरेंद्र कोसले की रिपोर्ट 

रतनपुर,चपोरा। ग्राम पंचायत चपोरा में साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।इस दौरान साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी और संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन से सावधान रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच दीपमाला, जनपद सदस्य दुर्गा, हरिशंकर यादव, भुवनेश्वर लश्कर, गोवर्धन, तुलाराम धुर्वे, रमेश श्यामले, उपसरपंच राजू ठाकुर, रेशम, घनश्याम जायसवाल, भावऊराम जायसवाल, राजू जायसवाल, अमित श्यामले, टीकाराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments