पोंडी धान संग्रहण केंद्र में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया संकल्प सेवा दिवस

पोंडी धान संग्रहण केंद्र में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया संकल्प सेवा दिवस
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

पोंडी (मोहदा)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संकल्प सेवा दिवस के तहत ग्राम पोंडी (मोहदा) स्थित धान संग्रहण केंद्र पोंडी क्रमांक 319, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर में दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भानु प्रताप कश्यप, जिला मंत्री किसान मोर्चा, भाजपा ग्रामीण बिलासपुर एवं पूर्व कृषि सभापति प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोटा उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर संतोष यादव, पिछड़ा वर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य, फूलचंद कश्यप, इकाई अध्यक्ष बूथ क्रमांक 71 पोंडी, किसान छेदीलाल साहू, बहादुर कश्यप, उत्तर कश्यप, मेदिनी त्रिपाठी, रंजीत कश्यप, पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत पोंडी एवं युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मंडल रतनपुर, विक्रम कश्यप सहित वरिष्ठ नागरिक एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धान संग्रहण केंद्र के प्रबंधन से नरेंद्र कुमार जायसवाल तथा सहयोगी प्रकाश जायसवाल और खुशबू त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Post a Comment

0 Comments