शासकीय प्राथमिक शाला भरवीडीह में हर्षोल्लास से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले चपोरा
रतनपुर। शासकीय प्राथमिक शाला भरवीडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानपाठक शरद मधुकर सहित शिक्षक जय नारायण गुप्ता, सुदर्शन सिंह राजपूत, लीना मेरसा एवं लव कुमार पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य दीपक कमल, दुर्गेश्वरी यादव, तुलाराम कमल, रामकली कमल एवं अंजू गंधर्व भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों एवं शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
0 Comments