ग्रा पं आमागोहन के सचिव राजेश कुमार उईके को हटाकर बिटकुली के सचिव को दिया अति प्रभार, जि पं CEO ने जारी किया आदेश
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
कोटा/जनपद पंचायत कोटा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आमागोहन के सचिव की काफी दिनों से उनके कामकाज और आर्थिक अनियमितताओं को लेकर पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा लगातार शिकायत किया जा रहा था। ग्रामीणों ,जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन ,सुशासन शिविर ,जनपद पंचायत कोटा ,जिला पंचायत बिलासपुर सहित विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर की गई थी।लेकिन लंबे इंतजार के बाद जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आदेश जारी कर ग्राम पंचायत आमागोहन के सचिव राजेश कुमार उईके को ग्राम पंचायत आमागोहन से हटाकर जनपद पंचायत कोटा में संलग्न कर दिया है। वही ग्राम पंचायत बिटकुली के सचिव अनूप कुमार मजूमदार को आमागोहन का अतिरिक्त प्रभार सौंप दी गई है।
0 Comments