टेंगनमाड़ा स्कूल में साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
टेंगनमाड़ा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेंगनमाड़ा में पुलिस चौकी बेलगहना द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी बी.एन. बनाफर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों और उनसे बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की समझाइश दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट के उपयोग, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों से साइबर अपराध अथवा किसी भी प्रकार की ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 Comments