टेंगनमाड़ा स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
टेंगनमाड़ा। विकासखंड कोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेंगनमाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
0 Comments