राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से गौरवान्वित हुआ कोटा विकासखंड, मिट्ठूनवागांव के सुशील पटेल सहित 5 शिक्षक सम्मानित

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से गौरवान्वित हुआ कोटा विकासखंड, मिट्ठूनवागांव के सुशील पटेल सहित 5 शिक्षक सम्मानित
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

कोटा। कोटा विकासखंड के लिए गौरव का क्षण तब आया जब रायपुर में आयोजित "स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान" समारोह में विकासखंड के पाँच शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। शिक्षा अंजोर भारत के तत्वावधान में आयोजित समारोह में हरिभूमि एवं INH के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए देशभर से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया।
सम्मानित शिक्षकों में मनोज यादव, बलदाऊ सिंह श्याम, शासकीय हाई स्कूल मिट्ठूनवागांव के व्याख्याता सुशील पटेल, सुनीता कुर्रे और शिवानंद कुर्रे शामिल हैं। इन शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचारी शिक्षण पद्धति और समाजोपयोगी शैक्षिक कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर व्याख्याता सुशील पटेल ने इसे पूरे विद्यालय, सहयोगी शिक्षकों और शिक्षा के प्रति सामूहिक समर्पण का सम्मान बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में और अधिक नवाचार तथा उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्र, चयन समिति एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments