मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट घेराव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना की सक्रिय भागीदारी
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
बिलासपुर, 19 फरवरी 2026। को मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत आयोजित कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य अपने ऊर्जावान साथियों के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा की मांग की। घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी।
इस अवसर पर अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।इस अवसर पर अत्यधिक संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
0 Comments