Managing Editor- Manharan Kashyap
बेलगहना/ बिलासपुर जिले के वनांचल क्षेत्र बेलगहना टेंगनमाड़ा के समीप स्थित हनुमानगढ़ी आश्रम ग्राम कुरुवार में फाल्गुन मास अष्टमी के शुभ अवसर में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। विगत 23वर्षों से यह परम्परा भव्यता से किया जा रहा है। पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण होने पर भव्य स्वागत किया गया। पूज्य स्वामी जी के द्वारा नवनिर्मित सत्य समता सद्भावना प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। हनुमानगढ़ी आश्रम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है,यहाँ आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों को यहाँ की ऊर्जा से मन को शांति मिलती है। यह आश्रम इस क्षेत्र मे आस्था का केंद्र बना हुआ है। अयोध्या धाम में पहाड़ के ऊपर स्थित हनुमानगढ़ी की भांति यहाँ भी पहाड़ के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी विराजमान है इसीलिए यहाँ को भी हनुमानगढ़ी कहा जाता है। श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना से संबंधित यह आश्रम भी है,पूज्य स्वामी जी की सानिध्य में ये पुरा आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी ने कहा की यहाँ की महिमा अनेक है,जो भी श्रद्धा भक्ति भाव के साथ उस संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करेगा उसका सभी कार्य सिद्ध होगा। समिति के द्वारा रामचरित का आयोजन किया,जिसमे दूर दूर से संगीत के साधक अपनी अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिये।कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात सभी श्रद्धालुगण भंडारे मे जा कर प्रसाद ग्रहण किये।इस कार्यक्रम मे बड़ी बड़ी दूर दूर से श्रद्धालु भक्त अपनी अपनी अस्था लेकर पहुंचे, जिनमें मुंगेली, लोरमी, कोरबा,बिलासपुर,दारसागर ,कोंचरा,पुडू, आदि
0 Comments