कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पूरक परीक्षा समय सारणी जारी
संपादक -मनहरण कश्यप
बिलासपुर, 1 जून 2026/कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 की पूरक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। जारी समय सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 6 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होंगी। इसमें 6 जून को हिन्दी, 8 जून को गणित, 10 जून को पर्यावरण तथा 12 जून को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसी प्रकार कक्षा 8वीं की पूरक परीक्षाएं 6 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होंगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को हिन्दी, 8 जून को गणित, 9 जून को सामाजिक विज्ञान, 10 जून को अंग्रेजी, 11 जून को संस्कृत एवं उर्दू तथा 12 जून को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा 8वीं की परीक्षाएं प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक संपन्न होंगी।
0 Comments