रतनपुर श्री महामाया मातेश्वरी हास्पिटल में प्रसूति एवं स्त्री रोग संबंधी उन्नत सोनोग्राफी जांच सप्ताह में 3 दिन - डॉ राजेश्वरी उद्देश

रतनपुर श्री महामाया मातेश्वरी हास्पिटल में प्रसूति एवं स्त्री रोग संबंधी उन्नत सोनोग्राफी जांच सप्ताह में 3 दिन - डॉ राजेश्वरी उद्देश
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

रतनपुर। नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। गांधी नगर, वार्ड क्रमांक 2 स्थित श्री महामाया मातेश्वरी हॉस्पिटल में अब अत्याधुनिक सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड) एवं कलर डॉप्लर की सुविधा शुरू कर दी गई है।
यह सुविधा अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. राजेश्वरी उदेश के मार्गदर्शन में उपलब्ध होगी, जो प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह सेवा विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं अन्य मरीजों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी, जिससे उन्हें अब जांच के लिए दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा।
अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सोनोग्राफी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें एब्डोमेन, पेल्विक, थायरॉयड, ब्रेस्ट, स्क्रोटम जांच के साथ-साथ गर्भावस्था संबंधी महत्वपूर्ण जांच जैसे डेटिंग स्कैन, एनटी स्कैन, एनोमली स्कैन और ग्रोथ स्कैन शामिल हैं। इसके अलावा कलर डॉप्लर जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।

सोनोग्राफी की सुविधा सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जांच के लिए पूर्व में नंबर लगवाना आवश्यक है।
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें गर्भवती महिलाओं को पूर्व जांच रिपोर्ट एवं आधार कार्ड लाने, जांच से पहले पर्याप्त पानी पीने तथा पेट की जांच के लिए हल्का आहार लेने की सलाह दी गई है।
इस नई सुविधा के शुरू होने से रतनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments