बेलगहना-खोंगसरा मार्ग पर हादसा : गाय से टकराई स्कूटी, चालक गंभीर रूप से घायल

बेलगहना-खोंगसरा मार्ग पर हादसा : गाय से टकराई स्कूटी, चालक गंभीर रूप से घायल

मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

बेलगहना। बेलगहना-खोंगसरा मुख्य मार्ग पर ग्राम रिगरिगा स्कूल के पास गुरुवार शाम लगभग 5 बजे एक स्कूटी सवार लगभग 55 वर्षी व्यक्ति सड़क पर अचानक आई गाय से टकरा गया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बेलगहना पत्रकार संघ के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और 108 व 112 डायल कर प्रशासन को सूचना दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पत्रकारों ने घायल व्यक्ति के परिचितों से संपर्क साधने की कोशिश की। तत्परता दिखाते हुए एक प्राइवेट चारपहिया वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टेंगनमाड़ा पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार ग्राम करवा निवासी बताया जा रहा है, जो सड़क पार कर रही गाय से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति के नाक, सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और काफी मात्रा में खून बह निकला। वहीं, उसकी सोल्ड स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Post a Comment

0 Comments